फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय: आज से बाहरी के प्रवेश पर रोक, बाइक भी प्रतिबंधित

Thu, 08 Feb 2024 11:50 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

डीडीयू में मंगलवार को बीएससी-एजी और बीटेक छात्रों के बीच मारपीट हो गई थी। बुधवार को सुबह भी दोनों पक्ष एक बार फिर भिड़ गए। इसके बाद पहुंचे मुख्य नियंता प्रो. सतीश चंद्र पांडेय ने मारपीट करने वाले दो छात्रों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार से शैक्षणिक अवधि में बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। छात्र भी बाइक लेकर कैंपस में नहीं जा सकेंगे। इसे लेकर मुख्य नियंता सख्त हो गए हैं। मेन गेट पर पहरा और कड़ा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मंगलवार को बीएससी-एजी और बीटेक छात्रों के बीच मारपीट हो गई थी। बुधवार को सुबह भी दोनों पक्ष एक बार फिर भिड़ गए। इसके बाद पहुंचे मुख्य नियंता प्रो. सतीश चंद्र पांडेय ने मारपीट करने वाले दो छात्रों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दोपहर करीब दो बजे फिर ग्राउंड में दो गुटों में मारपीट हो गई।

मारपीट की सूचना पाकर जब तक नियंता पहुंचते, तब तक दोनों गुट वहां से फरार हो चुके थे। मुख्य नियंता ने कहा कि सुबह-शाम टहलने वालों के अलावा किसी बाहरी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। खेल मैदानों का उपयोग सिर्फ विद्यार्थी ही कर सकेंगे। बाहरी युवाओं को प्रैक्टिस की अनुमति नहीं दी जाएगी। बाइक लेकर कोई भी छात्र या बाहरी कैंपस में दिखा तो उसका चालान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें