फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Weather: सुबह और शाम कोहरे के साथ खुशगवार रहेगा मौसम, बारिश के बाद बदला मिजाज

Thu, 08 Feb 2024 10:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश हुई है। बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहने का अनुमान है, जबकि सुबह शाम कोहरा छाया रहेगा।
विज्ञापन
गोरखपुर में खिली धूप। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाके में हल्की बारिश के बाद अब मौसम साफ हो गया है। बुधवार को सुबह ही धूप खिल गई। हालांकि, ठंडी हवा के चलते दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम ही रहा, लेकिन धूप खिलने से ठंड से राहत मिली। बृहस्पतिवार को भी मौसम खुशगवार रहने की संभावना है।
विज्ञापन


बुधवार को अधिकतम तापमान 21.6 एवं न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिन व रात का तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। अभी दो-तीन दिन तक तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बारिश के कारण वातावरण में नमी है। सुबह-शाम कोहरा के चलते ठंड रहेगा। धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

बुधवार को मौसम अच्छा हुआ तो लोग दोपहर की धूप का आनंद लेते दिखे। रामगढ़ ताल के किनारे, विश्वविद्यालय के पंत पार्क एवं व्ही पार्क में लोग धूप में बैठे दिखे। लोगों ने छतों पर बैठकर अच्छे मौसम का आनंद लिया। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश हुई है। बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहने का अनुमान है, जबकि सुबह शाम कोहरा छाया रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें