गोविवि प्रशासन ने संबद्ध कॉलेजों को भी गूगल फॉर्म जारी किया है। कॉलेजों से कहा है कि वे फॉर्म भरकर 25 नवंबर तक क्रीड़ा परिषद में ऑनलाइन या ऑफलाइन जमा कर दें। बताते हैं कि अब तक करीब दो दर्जन से अधिक कॉलेजों ने फॉर्म सबमिट किया है।
गोविवि की टीम का चयन 24 को
इस एथलेटिक्स मीट के लिए विश्वविद्यालय की एथलेटिक्स टीम (पुरुष एवं महिला) का चयन 24 नवंबर को सुबह नौ बजे से होगा। क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. राजवीर सिंह ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी हाईस्कूल से अब तक के समस्त प्रमाणपत्र व अन्य कागजात के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित हों।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में 300 से अधिक शादियां, 23 नवंबर से सड़क पर होगा धूम-धड़ाका
नए स्टेडियम में तैयार किया जा रहा ट्रैक
गोविवि क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. विमलेश मिश्र ने बताया कि एथलेटिक्स मीट भव्य हो, इसके लिए पूरी टीम लगी हुई है। तीन दिनों तक चलने वाले आयोजन में दौड़, कूद व थ्रो के कुल 44 प्रतियोगिता होंगे। नए स्टेडियम में ट्रैक तैयार हो रहा है।