फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय: बीएससी कृषि में रिक्त सीटों पर प्रवेश आज, दाखिला लेने का यह है आखिरी मौका

Wed, 24 Nov 2021 12:24 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को प्रवेश के लिए कट ऑफ जारी कर दिया है। प्रवेश सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक दीक्षा भवन में होगा।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीएससी कृषि की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए विद्यार्थियों के पास एक और मौका है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को प्रवेश के लिए कट ऑफ जारी कर दिया है। प्रवेश सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक दीक्षा भवन में होगा।

विज्ञापन


अनारक्षित वर्ग : मुख्य सूची- 80 या इससे अधिक अंक पाने वाले समस्त संवर्ग  के अभ्यर्थी (मेरिट के क्रम में सीट की उपलब्धता तक)
अन्य पिछड़ा वर्ग : 70 या इससे अधिक अंक पाने वाले अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी (मेरिट के क्रम में सीट की उपलब्धता तक)
ईडब्लूएस: 60 या इससे अधिक अंक पाने वाले ईडब्लूएस वर्ग के अभ्यर्थी (मेरिट के क्रम में सीट की उपलब्धता तक)

प्रायोगिक व मौखिक परीक्षा 30 को
गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालय की वर्ष 2020-21 मनोविज्ञान विषय की बीए प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष, तृतीय वर्ष तथा एमए प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष छूटी हुई प्रायोगिक व मौखिक असाइनमेंट परीक्षा 30 नवंबर को दोपहर 12 बजे गोरखपुर विश्वविद्यालय मनोविज्ञान विभाग में होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें