फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: ट्रक की टक्कर से फोरलेन से नीचे गिरी पिकअप, दो की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल 

Sun, 03 Apr 2022 01:19 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

बिहार के मोतिहारी जिले के 17 मजदूर पिकअप में सवार होकर जा रहे थे। उन्हें रोजगार के लिए दिल्ली होते हुए शिमला जाना था। उन्हें एक ठेकेदार लेकर जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
घटना के बाद सड़क से नीचे गिरी पिक-अप व घायल मजदूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के रामगढ़ताल इलाके के मंझरिया बिस्टौल के पास फोरलेन पर रविवार की सुबह सात बजे रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां एक ट्रक ने पीछे से पिकअप में टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार था कि पिकअप अनियंत्रित होकर फोरलेन से नीचे गांव में गिर गई। पिकअप में सवार मजदूर इधर-उधर गिर गए और चीख-पुकार मच गई। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कुछ मजदूरों को हल्की चोटें आई हैं। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन


हादसे में मृत मजदूरों की पहचान मोतिहारी के लतियाही बाजार निवासी 28 वर्षीय अरुण पासवान पुत्र बागड़ व 20 वर्षीय नौनक ठाकुर पुत्र नकुनी शर्मा के रूप में हुई है। वहीं मोतिहारी के भरत पांडेय, त्रिलोचन शर्मा, अमित शाह, सुधीर कुमार व बृजेश पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बिहार के मोतिहारी जिले के 17 मजदूर पिकअप में सवार होकर जा रहे थे। उन्हें रोजगार के लिए दिल्ली होते हुए शिमला जाना था। उन्हें एक ठेकेदार लेकर जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।

इंस्पेक्टर रामगढ़ताल सुशील कुमारी शुक्ला ने बताया कि ट्रक ने पीछे से पिकअप में टक्कर मारी, जिसमें दो की मौत हुई है और चार लोग घायल हैं। सभी का इलाज चल रहा है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों को सूचना दी गई है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें