फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरक्षनगरी में फैलेगी श्रीराम की नगरी के गुड़ की सुगंध

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। अयोध्या की पहचान श्रीराम की नगरी के तौर पर है ही, वहां का खास गुड़ की वजह से भी अब इसकी बड़ी चर्चा है। गीडा के स्थापना दिवस समारोह में लगने वाली प्रदर्शनी में एक स्टाल अयोध्या के गुड़ का भी होगा, जिसकी सोंधी खुशबू मुख्यमंत्री समेत अन्य अतिथियों को भी अपनी विशिष्टता से परिचित कराएगी। इसके अलावा बलिया की बिंदी, आगरा का पेठा और कानपुर का लेदर शूज भी खास होगा। गोरखपुर के ओडीओपी उत्पाद टेराकोटा को टक्कर देने के लिए आजमगढ़ से ब्लैक पॉटरी आ रहा है।
विज्ञापन




गीडा का स्थापना दिवस 30 नवंबर को है। इस अवसर पर दो दिवसीय प्रदर्शनी भी लग रही है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि प्रदर्शनी में गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़ और अयोध्या मंडल के ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) को स्टाल उपलब्ध कराया जाए। इसको ध्यान में रखते हुए प्रदर्शनी स्थल पर 51 स्टाल ओडीओपी व अन्य ऐसे उत्पादों के लिए रखे गए हैं, जो किसी खास जिले में ही बनते हैं।



उद्योग विभाग की तरफ से गीडा प्रशासन को जो लिस्ट उपलब्ध कराई गई है, उसके अनुसार ओडीओपी स्टाल पर गोरखपुर के टेराकोटा, रेडिमेड गारमेंट्स, कुशीनगर के केला रेशा उत्पाद, महराजगंज के फर्नीचर आदि के अलावा अयोध्या का गुड़, बलिया की बिंदी, आजमगढ़ का ब्लैक पाटरी, आगरा का पेठा, कानपुर का लेदर शूज, लखनऊ की कढ़ाई, बनारसी सिल्क साड़ी आदि के लिए भी स्थान निर्धारित किया जा रहा है।
विज्ञापन




अयोध्या के गुड़ की बर्फी, चॉकलेट व टॉफी भी बनाई जा रही है। इसी तरह बलिया की बिंदी भी मार्केट में अपनी मजबूत पकड़ बना रही है। महिलाओं के इस श्रृंगार को गीडा के जरिये बड़ा बाजार मिलने की उम्मीद है। सबसे अधिक चर्चा में आजमगढ़ का ब्लैक पाॅटरी भी है।



सैकड़ों साल पुरानी यह माटी कला समय के साथ कमजोर होती जा रही थी, लेकिन ओडीओपी ने इसे नवजीवन दिया है। ब्लैक पाॅटरी मूल रूप से मिट्टी के बर्तन होते हैं और यह भी टेराकोटा के समान ही कलाकारों की मेहनत का परिणाम है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें