फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अधिवक्ताओं ने सड़क पर किया तीन घंटे प्रदर्शन, जाम में फंसे शहरवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीवानी कचहरी के अधिवक्ता रविंद्र भूषण धर दुबे प्रकरण में कैंट इंस्पेक्टर का स्थानांतरण और दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग लेकर बृहस्पतिवार को अधिवक्ता सड़क पर उतर गए। न्यायिक कार्य से विरत रहकर अधिवक्ताओं ने आंबेडकर चौक पर मानव शृंखला बनाकर प्रदर्शन किया। इसी बीच कलक्ट्रेट परिसर से भी अधिवक्ता पहुंच गए और भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर धरने पर बैठ गए। करीब तीन घंटे तक रास्ता रोककर चले प्रदर्शन से शहर के कई चौराहों पर जाम लग गया। इससे शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब ढाई बजे एडीएम सिटी अभिनव त्यागी ने वहां पहुंचकर अधिवक्ताओं से बात की। अधिवक्ताओं ने डीएम के नाम का ज्ञापन उन्हें सौंपा। आधे घंटे बातचीत कर एडीएम सिटी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर अपराह्न तीन बजे सभी अधिवक्ताओं ने धरना प्रदर्शन खत्म किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दिन में 11 बजे बार एसोसिएशन सभागार में बैठक हुई। अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष भानु प्रताप पांडेय एवं संचालन मंत्री गिरिजेश मणि त्रिपाठी ने किया। अधिवक्ता रविन्द्र भूषण धर दुबे के प्रकरण में लापरवाही को लेकर अधिवक्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन के इस कृत्य की घोर निन्दा एवं भर्त्सना की।
बैठक के बाद आंबेडकर चौक पहुंचकर अधिवक्ता पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी व कैंट थाना प्रभारी के स्थानांतरण की मांग को लेकर एसोसिएशन के अध्यक्ष भानु प्रताप पांडेय एवं मंत्री गिरिजेश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में शांतिपूर्ण ढंग से धरना प्रदर्शन किया। इसमें मुख्य रूप से अभिमन्यु पांडेय, उमापति उपाध्याय, जितेंद्र धर दुबे, देवी शरण चतुर्वेदी, सतीश द्विवेदी, डाॅ. सुभाष शुक्ल, आशीष पांडेय, रवि पांडेय, अजय पांडेय, मृत्युंजय राज सिंह, रवि प्रकाश शुक्ल, विष्णु मोहन सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल थे।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट के अधिवक्ताओं ने भी किया प्रदर्शन
कलक्ट्रेट परिसर के अधिकारियों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने व उनके कार्य प्रणाली में सुधार और पारदर्शी व त्वरित न्याय के लिए पूर्व में लिए गए निर्णय के अनुसार जिला अधिवक्ता एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को न्यायिक कार्य नहीं किया। जिला अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण दामोदर पाठक एवं मंत्री लालमन ने के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने भी शृंखला बनाकर आंबेडकर चौक पर प्रदर्शन किया।

शहर के मुख्य चौराहों पर लग गया जाम
दीवानी और कलेक्ट्रेट के अधिवक्ताओं ने दोपहर 12 से तीन बजे तक सड़क पर रास्ता रोककर प्रदर्शन किया। इससे शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। छात्रसंघ चौक, शास्त्री चौक, कलक्ट्रेट चौक, हरिओम नगर और अलहदादपुर चौक पर कई घंटे तक जाम लगा रहा। दोपहर दो बजे से स्कूलों में छुट्टी होनी शुरू हो गई तो स्थिति और बिगड़ गई। बच्चों को स्कूल से लेने जा रहे अभिभावक जाम से देर से पहुंचे। घर जाते समय भी उन्हें समस्या का सामना करना पड़ा।

मारपीट में घायल आरोपी बीआरडी में भर्ती, मजिस्ट्रेट लेंगे बयान
अधिवक्ता पर हमले के आरोपी चिलुआताल के बैजनाथपुर निवासी सुशील त्रिपाठी (35) को भी मारपीट में चोटें आई हैं। उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायल की पत्नी सोनी त्रिपाठी ने आरोप लगाया है कि 20 नवंबर को दीवानी न्यायालय में केस की पैरवी के सिलसिले में दूसरे वकील को खोजने के लिए अपने मित्र सुशील के साथ गए थे। वहां दूसरे पक्ष के अधिवक्ता ने कचहरी कैंटीन के पास अपने साथियों के साथ मिलकर पति और उनके दोस्त को पीटने लगे। कैंट थाने ले जाकर पुलिस को सौंप दिया था। इस दौरान पति के सिर में गंभीर चोट आईं हैं। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि दीवानी कचहरी में घायल युवक के प्रार्थना पत्र पर डीएम को मजिस्ट्रेट बयान कराने के लिए पत्र भेजा गया है।
-

कोट
अधिवक्ताओं से वार्ता कर उनसे मांग पत्र लिया गया है। उन्हें आश्वस्त किया है कि पूरे प्रकरण से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। वार्ता के बाद अधिवक्ता वापस चले गए।
विज्ञापन

अंजनी कुमार सिंह, एडीएम सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें