फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतरंज : गोरखपुर और देवरिया के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
एमजी इंटर कॉलेज में आयोजित हुई मंडल स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता
विज्ञापन

गोरखपुर। माध्यमिक विद्यालयीय मंडल स्तरीय अंडर-14, 17 और 19 बालक-बालिका वर्ग शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में किया गया। गोरखपुर और देवरिया के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।

मंडल के देवरिया, महाराजगंज और गोरखपुर जनपद से आए हुए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता ट्रायल के आधार पर नॉकआउट कराया गया। प्रतियोगिता के अंडर-14 बालिका वर्ग में देवरिया के प्राची शर्मा, सेजल, राजनंदनी कुमारी, महाराजगंज की आराधना जायसवाल और गोरखपुर की अंकिता श्रीवास्तव ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

अंडर-17 में देवरिया की उजाला शर्मा, महाराजगंज की लक्ष्मी चौहान, गोरखपुर की सामिया मंसूर, दिव्यांशी सोनकर और देवरिया की पायल यादव ने स्वर्ण पदक जीत कर प्रथम स्थान पाया। अंडर-19 में देवरिया की सुहानी मद्धेशिया, गोरखपुर की फातिमा जिया, विजेता गुप्ता और महाराजगंज की काजल विश्वकर्मा ने अपने वर्ग में विजेता बनीं।
अंडर-14 बालक वर्ग में गोरखपुर के अरविंद कुमार, कौशल निषाद, सृजन राज अग्रहरी और किशन कुमार और देवरिया के आयुष कुमार ने विजेता बने। अंडर-17 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में गोरखपुर के हुजैफा अहमद, प्रभाकर वैभव, अभिजीत, शिवम साहनी और महाराजगंज के अजीत वर्मा ने प्रथम स्थान पाया। अंदर-19 बालक वर्ग में गोरखपुर के श्लोक विश्वकर्मा, सुजीत पासवान, यशराज ,महाराजगंज के सत्येंद्र गुप्ता और देवरिया के विवेक मणि त्रिपाठी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन

विजेता खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह ने मेडल, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक विवेकानंद मिश्र, सुशील त्रिपाठी, हरिश्चंद्र यादव, दिव्या पांडेय, प्रभात रंजन मणि त्रिपाठी, नितेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें