नवागत सीएमओ डॉ. आशुतोष दूबे को बुके देकर स्वागत करते निवर्तमान सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में नवागत सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया। निवर्तमान सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बुके देकर उनका कार्यालय में स्वागत किया और कार्यभार सौंपा। कार्यभार संभालने के बाद डॉ. आशुतोष ने कर्मचारियों के साथ बैठक कर परिचय लिया और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि कोरोना नियंत्रण पहली प्राथमिकता में रहेगा। कोविड टीकाकरण का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा किया जाएगा। साथ ही बच्चों के नियमित टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मरीजों का बेहतर इलाज ही लक्ष्य है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मेला, दस्तक अभियान, टीकाकरण प्राथमिकता में शामिल हैं।