फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: नवागत सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने संभाला कार्यभार, बोले- मरीजों का बेहतर इलाज ही लक्ष्य

Thu, 09 Dec 2021 09:51 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

कार्यभार संभालते ही नवागत सीएमओ ने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि कोरोना टीकाकरण का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा किया जाना है। इसमे कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
नवागत सीएमओ डॉ. आशुतोष दूबे को बुके देकर स्वागत करते निवर्तमान सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में नवागत सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया। निवर्तमान सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बुके देकर उनका कार्यालय में स्वागत किया और कार्यभार सौंपा। कार्यभार संभालने के बाद डॉ. आशुतोष ने कर्मचारियों के साथ बैठक कर परिचय लिया और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना नियंत्रण पहली प्राथमिकता में रहेगा। कोविड टीकाकरण का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा किया जाएगा। साथ ही बच्चों के नियमित टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मरीजों का बेहतर इलाज ही लक्ष्य है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मेला, दस्तक अभियान, टीकाकरण प्राथमिकता में शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें