फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे अपडेट: 21 को रवाना होगी गोरखपुर-एलटीटी होली स्पेशल ट्रेन, 20 मार्च से चलेगी गोरखपुर-अमृतसर स्पेशल

Wed, 16 Mar 2022 12:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

05064 गोरखपुर-अमृतसर होली स्पेशल 20 मार्च को गोरखपुर से रात 9:15 बजे चलेगी और दूसरे दिन अमृतसर रात 11:00 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : शटरस्टॉक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने 21 मार्च को 05063 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस होली स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे।

विज्ञापन


05063 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ने होली स्पेशल 21 मार्च को गोरखपुर से शाम 6:00 बजे चलकर आनंदनगर, सिद्धार्थनगर, बढ़नी, बलरामपुर, गोंडा दूसरे दिन ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, सतना, जबलपुर, भुसावल, नासिक रोड होकर तीसरे दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुबह 5:00 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में एसएलआरडी के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान के 12 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।

गोरखपुर-अमृतसर स्पेशल 20 को चलेगी

05064 गोरखपुर-अमृतसर होली स्पेशल 20 मार्च को गोरखपुर से रात 9:15 बजे चलेगी और दूसरे दिन अमृतसर रात 11:00 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में एसएलआरडी के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11, शयनयान के 09 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 कोचों सहित कुल 24 कोच लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें