गोरखपुर शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कई रास्तों को वन-वे कर दिया गया है। इसके साथ ही गोलघर में किसी भी प्रकार के ऑटो, माल वाहक वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। नौसड़ की ओर से आने वाले ऑटो को ट्रांसपोर्टनगर से फलमंडी, अमर उजाला तिराहा की ओर से जाना होगा।
यह बदलाव रविवार से सख्ती से लागू कर दिया जाएगा। अगर आप घर से निकल रहे हैैं तो यह सूचना जरूर पढ़ लें। एसएसपी जोगेंद्र कुमार का कहना है कि जो भी यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाया जाएगा उससे भारी जुर्माना वसूला जाएगा। जरूरत पड़ी तो कानूनी कार्रवाई भी होगी।