त्रिस्तरीय पंचायत के सामान्य निर्वाचन के लिए बैतालपुर ब्लाक के 91 ग्राम पंचायतों के प्रधान पदों के आरक्षण की अनंतिम सूची प्रकाशित कर दी गई है। ग्राम पंचायत बरारी प्रथम, सूर्यपुरा, नकटापार, चिउरहा खास, बैतालपुर, मेदनापुर, रामपुर दुबे, बासपार बुजुर्ग, सोपरी बुजुर्ग, जमुना, धतुरा खास, विशुनपुर मुुरार, सिरजमदेई, उसरा बाजार, औराचौरी, कोइलगढ़हा, विशुनपुरा द्वितीय, रूच्चापार, जंगल इमिलिहां, बहोरपुर, रनिहयवा, बरनई, महराजगंज, परसा जोकहां, जंगल माहीगंज, जैतपुरा, बेलावर दुबावर, भरौली, हड़हिनदौलवा, बढ़या, भरवलिया, इटवा, अधरंगी को सामान्य श्रेणी में शामिल किया गया है।
सिरजम, मेहड़ा, जोकहां खास, बोड़िया अनंत, विक्रम विशुनपुर, भुड़ीपाकड़, छेरिहां, तिवई, महुअवा प्रथम पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। विशुनपुरा, गोविंदपुर, गुड़री, उधोपुर, सकरापार बुजुर्ग, बेलही तिवारी, बटुलहीं, चैनपुर, रामपुर लाला, चतुर्भुजपुर, मिश्रौलिया, भालीचौर, भिसवां, भगुआं, परसौना को महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। अहलादपुरमकड़ी, महुअवां द्वितीय, विक्रमपुर बांसपार, अरईपार, बलुआ, सूरजचक, तेंनुही, जंगल सहजौली, सोहसा, भगवानपुर चौबे, नरायणपुर, रामपुर गौनरिया, परसा जंगल, नेरूई अमवा, जंगल तरैनी, करमेल बरनही, सेखौना पिछड़ी जाति वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। बौरडीह, पिपरहिया को अनुसूचित जनजाति महिला तथा बलियवां, मुकुंदपुर ग्राम पंचायत को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है। छितहीं बाजार, इजरहीं, महुअवां द्वितीय, महुआडीह, करंज, सकरापार खुर्द, बलटिकरा, लक्ष्मीपुर, बेलडड़िया, अनुसूचित जाति तथा पहाड़पुर, बरारी द्वितीय, चिलवन मोहान, खड़ाईच, लखनचंद ग्राम पंचायत को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
भागलपुर ब्लॉक कुल 64 ग्राम पंचायतों में 21 अनारक्षित, 11 महिला, 11 पिछड़ा वर्ग, 6 पिछड़ी वर्ग महिला, 8 अनुसूचित जाति, 4 अनुसूचित जाति महिला, 2 अनुसूचित जन जाति औरएक अनुसूचित जन जाति महिला के लिए आरक्षित है।
धर्मेर, इसारू, तिलौली, कुंडावल तारा, धनौती लाला, गोड़वली, बगहीं, बकुची, मौना गढ़वा, देउबारी, अंडिला, अकुबा, डेहरी, कहांव, बरठा लाला, ठाकुर गौरी, पनिका, नरसिंह डांड़, सतरांव, पिपरा बेनी, चकरा बोधा अनारक्षित है। भागलपुर, बभनौली क्षत्रिय, रेवली, मठियां इंदौली, देवसियां, कपुरी एकौना, पिपरा पाठक, पिपरा रामधर, सुकरौली, गोपवापार, पड़री गुरुराव महिला के लिए आरक्षित है। बलिया दक्षिण, धुरिहट, जिरासो, कुंडावल हरी, तेलियां अफगान, धूघा गड़ौना पिछड़ी महिला के लिए आरक्षित है। पिपरा बांध, बकुची, तेलियां कला, अंडिला, कसिली, परसियां चंदौर, गोहरिया, ड्योढ़ी, पिपरा भूल्ली, चकरा उपाध्याय, भिखी बरवां पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित है। बलिया उत्तर, छितुपुर, भटौली, करौता, कटियारी, नरियांव, नेनुआं, बढ़ौना हरदो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। धकपुरा, पिपरा मिश्र, बगहां, बकुची मिश्र अनुसुचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। बभनियांव व गहिला अनुसूचित जनजाति के लिए तथा टीकर अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित है।