फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में शुरू होगा गोरखपुर एयरपोर्ट पर तीसरे टर्मिनल का निर्माण, एक साथ दो यात्री कर सकेंगे चेकइन व चेकआउट

Fri, 18 Dec 2020 11:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर एयरपोर्ट पर तीसरे टर्मिनल के निर्माण की कवायद तेज हो गई है। नए साल के मध्य तक इसका निर्माण शुरू करने की तैयारी है। करीब दो साल में यह टर्मिनल बनकर तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन


करीब 350 यात्रियों की क्षमता वाला यह टर्मिनल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। मेट्रो स्टेशनों की तरह स्वचलित सीढ़ियां और एक बड़ा फूल प्लाजा होगा। पूरे टर्मिनल में वाईफाई की कनेक्टिविटी मिलेगी। बैठने के लिए आरामदेह कुर्सियां होंगी।

पुरुष और महिलाओं के लिए आधुनिक शौचालय की भी सुविधा होगी। एक साथ दो यात्री चेकइन व चेकआउट कर सकेंगे। नए टर्मिनल की तैयारी वर्ष 2020 के शुरूआत में ही हो गई थी मगर कोरोना की वजह से प्रक्रिया धीमी पड़ गई। टर्मिनल के निर्माण की वजह से एयरपोर्ट का दायरा भी करीब सवा एकड़ बढ़ जाएगा।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

चेन्नई, अहमदाबाद के लिए भी उड़ान की तैयारी

गोरखपुर एयरपोर्ट पर सुविधाएं बढ़ने और ट्रैफिक को देखते हुए कुछ और विमान कंपनियों ने चेन्नई, सूरत और अहमदाबाद आदि शहरों के लिए उड़ान शुरू करने का प्रस्ताव दिया है। इन शहरों के लिए भी सेवाएं शुरू हो जाने से गोरखपुर एयरपोर्ट देश के लगभग सभी प्रमुख शहरों से जुड़ जाएगा। मौजूदा समय में कुल नौ उड़ाने हो रही हैं। मुंबई-दिल्ली के लिए तीन-तीन जबकि कोलकाता, हैदराबाद और प्रयागराज के लिए एक-एक विमान सेवा है।

यात्री बढ़े तो एयरपोर्ट का दर्जा भी हो गया अपग्रेड
गोरखपुर एयरपोर्ट पर सात साल में 125 गुना यात्री बढ़ गए हैं। गोरखपुर एयरपोर्ट से 2013 में यात्रियों की संख्या साल में महज 6300 थी। इस साल कुल यात्रियों की संख्या साढ़े सात लाख के आंकड़े को पार कर गई। इससे एयरपोर्ट का दर्जा भी अपग्रेड हो गया। यह चौथे से तीसरे ग्रेड में पहुंच गया है।

नए टर्मिनल के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। नए साल में टेंडर फाइनल होने के साथ ही निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। इससे यात्रियों को और अधिक सुविधाएं मिलेंगी।- प्रभाकर वाजपेयी, निदेशक, गोरखपुर एयरपोर्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें