फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Airport: नवंबर से बदलेगा फ्लाइटों का समय, एयरपोर्ट ने जारी किया शेड्यूल

Sat, 30 Oct 2021 09:53 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एयरपोर्ट से रोजाना सात शहरों के लिए कुल 14 फ्लाइटें हैं। ऐसे में सभी उड़ानों का समय एक नवंबर से बदल जाएगा। इसके लिए विंटर शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
Gorakhpur airport - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर एयरपोर्ट से सात शहरों के लिए होने वाली सभी उड़ानों का समय एक नवंबर से बदल जाएगा। इसे लेकर एयरपोर्ट ने विंटर (ठंड) शेड्यूल जारी कर दिया है, जो 31 मार्च तक लागू रहेगा। एक अप्रैल से समर (गर्मी) शेड्यूल लागू होगा। इसकी घोषणा एयरपोर्ट प्रशासन बाद में करेगा।
विज्ञापन


गोरखपुर एयरपोर्ट से बंगलूरू, मुंबई, दिल्ली, प्रयागराज, हैदराबाद, कोलकाता एवं लखनऊ शहर के लिए  इंडिगो, स्पाइस जेट एयरलाइंस के साथ ही एयर एलायंस की उड़ानें होती हैं। विमान कंपनी इंडिगो एयरलाइंस गोरखपुर से बंगलूरू, प्रयागराज, हैदराबाद, मुंबई, कोलकाता के लिए एक-एक जबकि दिल्ली के लिए दो उड़ान सेवा दे रही है।

इसी तरह स्पाइस जेट, मुंबई के लिए तीन और दिल्ली के लिए दो उड़ानें तथा एयर अलायंस की गोरखपुर से दिल्ली और लखनऊ के लिए एक-एक उड़ानें हैं। एयरपोर्ट से रोजाना सात शहरों के लिए कुल 14 फ्लाइटें हैं। एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर बाजपेयी ने बताया कि विंटर शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिगो एयरलाइंस-
शहर        आगमन          प्रस्थान
बंगलूरू     9.35 बजे        10.05 बजे
दिल्ली       12.15 बजे      12.45 बजे
प्रयागराज   12.55 बजे      13.15 बजे
हैदराबाद    14.00 बजे      14.30 बजे
मुंबई         14.45 बजे      15.15 बजे
दिल्ली       15.30 बजे       16.00 बजे
कोलकाता  16.30 बजे       16.50 बजे

स्पाइस जेट एयरलाइंस
मुंबई     10.25 बजे      10.55 बजे
दिल्ली    11.15 बजे      11.45 बजे
मुंबई      13.05 बजे      13.35 बजे
दिल्ली    13.50 बजे       14.10 बजे
मुंबई      17.05 बजे       17.45 बजे

एयर एलायंस
दिल्ली    15.15 बजे       15.40 बजे
लखनऊ  18.05 बजे       18.30 बजे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें