कोरोना महामारी के बीच बंद हुई एम्स की ओपीडी अब नए नियमों के साथ 20 जुलाई से शुरू होगी। मरीजों को एम्स में आने की जरूरत नहीं होगी। टेली मेडिसिन के जरिए मरीज देखे जाएंगे। इसके लिए मरीजों को पहले से ही टेलीफोन पर ही अपॉइंटमेंट लेने होंगे।
डॉक्टरों को अगर जरूरत होगी, तो मरीजों को एम्स में बुलाया जाएगा। एम्स में आने से पहले मरीजों को अपॉइंटमेंट की पर्ची, फोटो लाना अनिवार्य होगा। इसके बाद ही एम्स में इंट्री मिलेगी। एम्स परिसर में किसी भी प्रकार के कार्ड और अपॉइंटमेंट नहीं दिए जाएंगे। यह जानकारी एम्स के मीडिया कोर्डिनेटर डॉ हरिश्चदं जोशी ने दी है।
इसे भी पढ़ें- गोरखपुर शहर में मौत को दावत दे रहे हैं लोग, सात दिन में बने 70 कोरोना हॉटस्पॉट
बताया कि नए और पुराने सभी मरीजों को टेलीफोन के जरिए ही अपॉइंटमेंट मिलेगा। अपॉइंटमेंट के दौरान मरीज समय और तिथि याद रखते हुए उससे एक घंटे पहले और एक घंटे बाद तक फोन पर तैयार रहें। डॉक्टर अपॉइंटमेंट के समय फोन पर ही संपर्क करेंगे।