फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khichdi Mela : गोरखनाथ का खिचड़ी मेला आज से, 24 घंटे मंदिर परिसर की हो रही निगरानी

Sat, 15 Jan 2022 01:14 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा चार जोन, 12 सेक्टर में बांटी गई।
विज्ञापन
गोरखनाथ खिचड़ी मेला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखनाथ मंदिर में कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को खिचड़ी मेले की शुरुआत होगी। सुरक्षा में दो दिन से फोर्स तैनात है, इसे अब चार जोन और 12 सेक्टर में बांट दिया गया है। एडिशनल एसपी को जोन प्रभारी और सीओ को सेक्टर प्रभारी बनाकर, जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शनिवार से शुरू होने वाला मेला एक महीने तक चलेगा। इसी वजह से सुरक्षा में फोर्स की तैनाती बृहस्पतिवार शाम को ही कर दी गई थी। मंदिर परिसर में आने व जाने वाले रास्तों के साथ ही 56 सीसी कैमरे लगे हैं। मंदिर के सभी प्रवेश द्वारा पर मोर्चा बनाया गया है।

खिचड़ी मेला की सुरक्षा में 1427 सिपाहियों के साथ ही एटीएस व पीएसी के जवान की ड्यूटी लगी है। मंदिर में एक अस्थायी थाना और सात पुलिस चौकियां खोली गई हैं। नौ वॉच टावर की मदद से 24 घंटे मंदिर परिसर की निगरानी की जा रही है।

इतनी फोर्स है तैनात

  • - पीएसी: 04 कंपनी
  • - एटीएस: 01 टीम (28 कमांडो)
  • - एएसपी: 05
  • - फायर टेंडर: 04
  • - सीओ: 12
  • - निरीक्षक: 59
  • - उप निरीक्षक: 400
  • - महिला उपनिरीक्षक: 22
  • - सिपाही: 1427
  • - महिला सिपाही: 357
  • - यातायात निरीखक: 09
  • - यातायात सिपाही:74

विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें