प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दो अक्तूबर तक महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर घर-घर संपर्क होगा और सभी बूथों पर मंडल इकाई द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। रेलवे स्टेशन पर पार्टी पदाधिकारियों व नेताओं ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रदेश अध्यक्ष ने महानगर में जनसंपर्क भी किया और नागरिकों को सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों के संबंध में पत्रक दिया। शिक्षक प्रकोष्ठ की बैठक में शामिल हुए और विधानसभा प्रभारियों से फीडबैक लिया। साथ ही उन्होंने चुनावी जीत का मंत्र भी बताया।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष ने बूथस्तरीय घर-घर संपर्क अभियान के अंतर्गत महानगर के गीता नगर मंडल के शेखपुर बूथ संख्या 136, कालीबाड़ी मंदिर और गीता प्रेस रोड पर सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए जनसंपर्क किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दो अक्तूबर तक महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर घर-घर संपर्क होगा और सभी बूथों पर मंडल इकाई द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की सभी योजनाएं गरीब तबकों को लाभान्वित कर रही हैं। प्रदेश में योगी सरकार गरीबों के कल्याण व उनकी सेवा के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले गुंडागर्दी होती थी, बम फटते थे लेकिन आज योगी सरकार में साढ़े चार साल में कोई दंगा नहीं हुआ। गुंडे और माफिया डरे-सहमे हैं। प्रदेश विकास की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं जिसमें यूपी नंबर वन है। यही सब रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच पहुंचाना होगा। 2022 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, विधायक विपिन सिंह, मंडल अध्यक्ष रूपेश गुप्ता, महंत रविदास, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, क्षेत्रीय महामंत्री प्रदीप शुक्ल, बृजेश मणि मिश्र, इंद्रमणि उपाध्याय, अच्युतानंद शाही, देवेश श्रीवास्तव, ओमप्रकाश शर्मा, राहुल श्रीवास्तव, अवधेश अग्रहरी, सत्यार्थ मिश्र, अशोक मिश्रा, अनुराग मझवार आदि मौजूद रहे।
सर्किट हाउस में जुटे मंडल भर के पार्टी पदाधिकारियों व विधानसभा प्रभारियों से उन्होंने बारी-बारी बात की और फीड बैक लिया। विधानसभा प्रभारियों को पार्टी का सेनापति बनाते हुए कहा कि जनता फिर से भाजपा को प्रदेश की सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। आपको सिर्फ जोर लगाना है। इसके लिए मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारियों, बूथ अध्यक्ष की मानीटरिंग करनी होगी और सक्रिय करने की जरूरत है। इसके लिए प्रतिदिन एक घंटे का समय देना होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी से जरूरी सुझाव भी लिए। सभी का स्वागत क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने किया।
रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत से अभिभूत हुए प्रदेश अध्यक्ष
प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार की सुबह कृषक एक्सप्रेस से रेलवे स्टेशन पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत हुआ। स्वागत से प्रदेश अध्यक्ष अभिभूत दिखे।
स्वागत करने वालों में क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रमेश सिंह, विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ.सत्येंद्र सिन्हा, क्षेत्रीय महामंत्री प्रदीप शुक्ल, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पांडेय नवीन, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला, हरिकेश राम त्रिपाठी, जिला महामंत्री सबल सिंह, डॉ. आरडी सिंह राहुल श्रीवास्तव, निरंकार त्रिपाठी, बृजेश मणि मिश्र, मायाशंकर शुक्ल, अच्युतानंद शाही, देवेश श्रीवास्तव, ओमप्रकाश शर्मा, दुर्गेश बजाज, नरेंद्र सिंह, रामानंद यादव, एम.मझवार, नीरज दुबे, सत्यार्थ मिश्र, कृष्ण कुमार, अनिल कुमार, दुर्गेश कोरी, अजय श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।