फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: प्रेमिका के भाई ने किशोर पर किया तलवार से हमला, चार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

Mon, 25 Apr 2022 10:14 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

कैंट इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर कैंट इलाके में शनिवार रात किशोर पर प्रेमिका के भाई ने साथियों संग हमला कर दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर दो नामजद समेत चार के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जिले का रहना वाला किशोर हाईस्कूल का छात्र है। वह कैंट इलाके में परिवार वालों के साथ किराये पर रहता है। पड़ोस में रहने वाली युवती से उसका प्रेम संबंध है। शनिवार दोपहर में युवती से मिलने किशोर उसके कॉलेज में पहुंच गया, जहां शिक्षकों ने आपत्तिजनक स्थिति में दोनों को पकड़ लिया।

छात्रा का नाम पूछने के बाद उसके परिजनों को बुलाया। घटना की जानकारी देकर उसे परिजन के साथ भेज दिया गया। किशोर को कैंट पुलिस ले गई, जहां चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


उसी दिन शाम सात बजे के करीब मोहल्ले में प्रेमिका के भाइयों ने अपने दो साथियों संग किशोर को घेर लिया। पिटाई करने के बाद तलवार से उस पर हमला कर दिया। कैंट इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें