फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: गुजर गए चार दिन, लुटेरे पकड़ से दूर

Mon, 25 Apr 2022 10:06 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पुलिस टीमें लगी हैं, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के बरगदही केवटान टोला के पास 20 अप्रैल की रात लूट के दौरान गिरकर घायल हुई महिला जरीना की सेहत में सुधार नहीं हो पाया है। अब भी आईसीयू में ही उन्हें डॉक्टरों ने रखा है।

विज्ञापन


उधर, घटना के बाद से अज्ञात पर केस दर्ज कर पुलिस दबिश तो दे रही है, लेकिन चार दिन बाद भी बदमाश पकड़े नहीं जा सके। खबर है कि संदेह के आधार पर पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम कतरारी निवासी सुलेमान उर्फ राजू की भाभी जरीना का पीजीआई लखनऊ से इलाज चलता है। वह नियमित भाभी की जांच कराने जाते हैं। 20 अप्रैल की रात नौ बजे रेलवे स्टेशन से भाभी को बाइक से लेकर महराजगंज जा रहे थे।
विज्ञापन


सुलेमान ने तहरीर में बताया कि वह बरगदही केवटान तक पहुंचे थे कि पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश ओवरटेक करके बाइक पर बैठी भाभी का पर्स लूटने की कोशिश करने लगे थे। इस दौरान वह गिरकर घायल हो गई थीं।
विज्ञापन


एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पुलिस टीमें लगी हैं, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें