फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने जहर खाकर दी जान, परिजन बोले- हाईस्कूल में फेल होने के बाद से डिप्रेशन में थी

Sat, 11 Jul 2020 07:49 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के  हाईस्कूल में फेल होने के कारण छात्रा ने शुक्रवार की रात जहर खाकर जान दे दी। शनिवार को परिजन शव के अंतिम संस्कार करने अजगईबा घाट ले गए तो किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन


वहीं, परिजनों द्वारा छात्रा की मौत हाईस्कूल में फेल होने की वजह से उसके डिप्रेशन में होना बताया गया। जबकि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराए जाने की मांग की। वहीं, पुलिस ने पंचनामा के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

कोतवाल गौरव सिंह ने बताया कि क्षेत्र के रसहरा गांव निवासी 16 वर्षीय सुजाता पुत्री ओमकार यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की छात्रा थी। कुछ दिन पूर्व यूपी बोर्ड का परिणाम आया था तो सुजाता फेल हो गई थी। परिजनों ने बताया कि फेल होने की वजह से छात्रा डिप्रेशन में आ गई थी। उसे काफी समझाया बुझाया गया था।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात डिप्रेशन की वजह से छात्रा ने घर में रखे चूहा मारने की दवा खा ली। जब छात्रा की तबीयत बिगड़ी तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजन छात्रा को आनन-फानन में लेकर जिला अस्पताल गए जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने देखते ही छात्रा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें