महराजगंज जिले में शनिवार को सोलह कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इस तरह से अब कोरोना सक्रिय मामला बढ़कर 107 हो गया है। इसे देखते हुए प्रशसन की ओर से बचाव के इंतजाम तेजी से किए जा रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग गांव में स्क्रीनिंग तेजी से करने के साथ ही जांच के लिए नमूनो को भेजने में जुटा है। कोविड केयर अस्पताल पुरैना में मरीजो की बेहतर ढंग से देखभाल की जा रही है। संक्रमितो में एक सिपाही, दो स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं।
जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए भेजे गए नमूनो की जांच रिपोर्ट 11 जुलाई को मिली। जिसमें 16 नमूना कोरोना पॉजिटिव मिला है। एक भगवतनगर उदितपुर, एक घुघुली, एक लक्ष्मीपुर, दो गुरछिया फरेंदा, तथा पांच मरीज शाहाबाद बृजमनगंज के निवासी हैं।
इसके अलावा दो सीएचसी रतनपुर, एक सदर, एक बरियापुर, एक पुलिस लाइन, एक फरेंदा का निवासी हैं। इन सभी को कोविड केयर हॉस्पिटल पुरैना भेजा गया है। इस प्रकार अब जनपद में कोरोना के कुल मामले 270 हो गए हैं। जबकि कोरोना सक्रिय मामले 107 हैं। वहीं स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 160 है। अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है।