वहीं पीपीगंज इलाके के मंझरिया मार्ग पर सोमवार रात दुकानदार रुद्रेश कुमार की पिटाई कर 62 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुकान से घर जाते समय वारदात हुई है। हालांकि, पुलिस पिटाई का मामला बता रही है।
जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात निवासी रुद्रेश कुमार की महराजगंज चौराहे पर दुकान है। सोमवार रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर आ रहे थे। अभी वह मंझरिहा मार्ग पर पहुंचे थे कि तीन-चार लोगों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी और रुपये लेकर फरार हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह का कहना है कि दो पक्षों में मारपीट हुई है। रुपये छीनने का मामला नहीं है। फिर भी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।