फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: दशहरा तक 'गोरक्ष एंक्लेव' का तोहफा देगा जीडीए, दूसरी सबसे ऊंची इमारत वाली होगी परियोजना

Fri, 08 Oct 2021 10:33 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

प्राधिकरण रामगढ़ताल के सामने चंपा देवी पार्क के पास 90 फ्लैट की ग्रुप हाउसिंग योजना लांच करेगा। परियोजना में 46 फ्लैट थ्री बीएचके और 44 टू बीएचके होंगे, 65 से 80 लाख रुपये फ्लैट की कीमत होगी।

 
विज्ञापन
गोरखपुर विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) दशहरा तक रामगढ़ताल के सामने चंपा देवी पार्क के पास नई ग्रुप हाउसिंग योजना ‘गोरक्ष एंक्लेव’ लांच करेगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इस ग्रुप हाउसिंग में कुल 90 फ्लैट होंगे। इनमें 46 थ्री बीएचके और 44 टू बीएचके के फ्लैट होंगे।
विज्ञापन


कीमत अभी तय नहीं की गई है, मगर एक अनुमान के मुताबिक थ्री बीएचके के फ्लैट 75 से 80 लाख रुपये, जबकि टू बीएचके की कीमत 60 से 65 लाख रुपये तक के होंगे। ग्रुप हाउसिंग परियोजना में दो टावर होंगे। बेसमेंट एवं भूतल पर पार्किंग होगी, जबकि प्रथम तल से लेकर सातवें तल तक फ्लैट बनाए जाएंगे। अनुमानित लागत 55 करोड़ रुपये होगी। थ्री बीएचके फ्लैट का क्षेत्रफल करीब 1500 वर्ग फीट होगा।
 
तारामंडल के पास स्थित लेक व्यू परियोजना के बाद 1.1 एकड़ में फैली जीडीए की यह दूसरी सबसे ऊंची इमारत वाली आवासीय परियोजना होगी। टॉवर के सबसे ऊपरी तल पर पेंट हाउस बनाए जाएंगे। यहां ग्रीन टेरिस की सुविधा भी दी जाएगी। इसकी कीमत कुछ अधिक हो सकती है। दोनों टॉवर में छह लिफ्ट लगाई जाएंगी। तीन सीढ़ी भी होंगी। टॉवर के तकरीबन सभी फ्लैट से रामगढ़ताल का नजारा दिखाई पड़ेगा। परियोजना में हरियाली का विशेष ध्यान रखा जाएगा। खूबसूरती के लिए आर्नामेंटल लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

 
उपाध्यक्ष जीडीए प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि चंपा देवी पार्क के पास दशहरे तक  ‘गोरक्ष एंक्लेव’ के नाम से एक ग्रुप हाउसिंग परियोजना लांच की जाएगी। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इस परियोजना में थ्री बीएचके के 46 और टू बीएचके के 44 फ्लैट बनाए जाएंगे। जल्द ही परियोजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी, आमजन से साझा कर दी जाएगी। इस महत्वाकांक्षी योजना की जानकारी मुख्यमंत्री को भी दी गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें