बैनर हटाते नगर निगम के कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर शहर के चौक चौराहों पर टांगे गए वाटर पार्क संचालकों के होर्डिंग को गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने हटवा दिया है। जानकारी मिलने के बाद प्रभारी नगर आयुक्त आशीष कुमार के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने शहर में लगाए गए होर्डिंग्स उतरवा दिया।
इंफोर्समेंट टीम के प्रभारी कर्नल सीपी सिंह के नेतृत्व में सोमवार दोपहर से इन होर्डिंग्स को उतारना शुरू कर दिया गया। उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला ने बताया कि चौराहों पर नगर निगम के अनुमति के बिना ही होर्डिंग लगाए गए हैं। इन्हें उतारने का आदेश दिया गया है। साथ ही इस बात की जांच की जा रही है कि किस व्यक्ति ने इन होर्डिंग्स को लगाया है। इनके खिलाफ नगर निगम की ओर से मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।