अवैध प्लाटिंग पर चला जीडीए का बुलडोजर।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से चलाए जा रहे महाभियान के तहत मंगलवार को रामनगर कड़जहा, बहरामपुर एवं ताल कंदला में 13.5 एकड़ क्षेत्रफल में की गई प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।
प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह के नेतृत्व में जीडीए की प्रवर्तन टीम अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग पर कार्रवाई के लिए पूर्वाह्न में पहुंची थी। सबसे पहले रामनगर कड़जहां में पांच एकड़ में की गई प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। इसके साथ ही बहरामपुर में रवींद्र नाथ चौधरी की ओर से ढाई एकड़ में की गई प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।
इसे भी पढ़ें: देवरिया: बस स्टेशन परिसर में मिला लापता व्यापारी का शव, गले और सीने पर मिले चोट के निशान
इसके बाद टीम ताल कंदला पहुंची। यहां अशोक कुमार यादव द्वारा छह एकड़ में की गई प्लाटिंग को टीम ने ध्वस्त किया। कार्रवाई करने वाली टीम में अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार, मजिस्ट्रेट कल्याण सिंह, सहायक अभियंता कुंज बिहारी, राज बहादुर सिंह, वीके शर्मा आदि शामिल रहे। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आनंदवर्धन ने कहा कि ध्वस्तीकरण की यह कार्रवाई 29 नवंबर को भी जारी रहेगी।