फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP NEWS: सोशल मीडिया पर की दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Wed, 29 Jun 2022 10:27 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सोशल मीडिया के जरिये युवती से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दोस्ती होने के बाद युवक ने ट्रेडिंग सिखाने के बहाने युवती को घर बुलाया। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में सोशल मीडिया के जरिये युवती से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दोस्ती होने के बाद युवक ने ट्रेडिंग सिखाने के बहाने युवती को घर बुलाया। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। वीडियो भी बना ली। कैंट पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

 
पकड़े गए आरोपी की पहचान कैंट इलाके के रानीडीहा निवासी विजीत सिंह के रूप में हुई है। कैंट इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि पीड़िता, एक गर्ल्स हॉस्टल में रहती है। अक्तूबर 2021 में  उसकी आरोपी विजित सिंह से सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम के जरिये दोस्ती हुई।

विजीत सिंह को ट्रेडिंग की जानकारी थी, तो युवती ने उसे सीखने की इच्छा जाहिर की। युवक इसके लिए युवती को अपने घर बुलाने लगा। बीते एक जनवरी को विजीत, युवती को बाइक से अपने घर ले गया। वहां कोल्ड ड्रिंक पीने को दी। कोल्ड ड्रिंक पीने पर युवती अपना होश खो बैठी।
विज्ञापन


इसी अवस्था में आरोपी ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया। वीडियो भी बना ली। इसके बाद विजीत ने शादी करने का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। बाद में युवती का मोबाइल नंबर,  युवक ने ब्लॉक कर दिया।

इसके बाद युवती ने कैंट पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस, आरोपी की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें