फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: दो सड़क हादसे में चार लोगों ने गंवाई जान, एक घायल

Wed, 26 May 2021 11:13 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

चौरीचौरा और कैंपियरगंज इलाके में हुई घटना।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के चौरीचौरा और कैंपियरगंज इलाके में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। चौरीचौरा में तरकुलहा के पास कार सवार ने बाइक सवारों को रौंद दिया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। वहीं कैंपियरगंज में बस और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई है, जबकि एक युवक घायल है। उसका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान देवरिया जनपद के गौरी बाजार स्थित चरियाव खास के जगदीशपुर टोला निवासी वीरेंद्र (35), बड़हरा निवासी अनूप कुमार (24), सिद्धार्थनगर जनपद के उसका बाजार थाना क्षेत्र के परसपुरवा गांव निवासी कुलदीप पुत्र रघुराज (17) और चिलुआताल के सोनबरसा निवासी किशन (20) के रूप में हुई है।
 
चौरीचौरा प्रतिनिधि के मुताबिक, झंगहा थाना क्षेत्र के गहिरा में आयोजित तिलक समारोह से सोमवार की रात एक बजे अपने घर लौट रहे बाइक सवार युवकों को तरकुलहा गेट के सामने एक कार ने अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में बाइक सवार वीरेंद्र और अनूप की मौत हुई है। कार फुटहवानार के एक व्यवसायी की बताई जा रही है। पुलिस कार की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन


कैंपियरगंज प्रतिनिधि के मुताबिक, इलाके के महावनखोर के पास बस और बाइक में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई है, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसकी हालत चिंताजनक है। चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, कुलदीप, किशन के साथ बालापार गए थे। लौटने के दौरान हादसा हुआ है। हादसे में कन्हैया पुत्र मंगल प्रसाद (18) बाघनगर थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर घायल है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें