उत्तर प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थान में सत्र 2021-22 में दाखिले के लिए आवेदन को चार दिन का समय शेष है। इच्छुक अभ्यर्थी 25 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। जल्द ही परीक्षा की तारीख भी जारी कर दी जाएगी।
सूबे में 147 राजकीय पॉलिटेक्निक, 19 सहायता प्राप्त और 1200 से अधिक स्ववित्तपोषित पॉलिटेक्निक मौजूद हैं। गोरखपुर में ही तीन सरकारी और एक अनुदानित पॉलिटेक्निक में करीब सात हजार से अधिक सीटें मौजूद हैं। अभ्यर्थी परिषद की वेबसाइट
jeecup.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थान में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा में 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा अलग-अलग जिलों में बने केंद्रों पर ऑनलाइन होगी। हिन्दी या अंग्रेजी दोनों में से किसी भी भाषा में अभ्यर्थी परीक्षा दे सकते हैं।