घर के सदस्यों से बातचीत करती सीओ कैंट, एस़डीएम सदर और विधायक विपिन सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू कश्मीर के वैष्णों देवी से रियासी जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस पर रविवार को आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। हमलें में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 30 घायल हो गए। इन घायलों में चार श्रद्धालु गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र स्थित पुर्दिलपुर काली मंदिर गली के निवासी थी।
हमले के बाद घायलों की पहचान राजेश, रुकसोना देवी, सोनी देवी और एम्स थाना क्षेत्र के कूड़ाघाट भैरोपुर निवासी गायत्री देवी के रूप में हुई। यह चारों एक ही परिवार के हैं। स्वजन ने बताया की उनके परिवार और रिश्तेदार मिलाकर 17 लोग गए थे।