फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: ऑटो बुक कर लूट करने के चार आरोपी गिरफ्तार, ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

Sat, 25 Dec 2021 06:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

21 दिसंबर की रात करीब 7 बजे गोरखनाथ मंदिर के पास से कुछ लोगों ने ऑटो बुक किया और चिलुआताल के शेषपुरवा तक मरीज ले जाने की बात कही। ऑटो चालक रिजर्व में वहां मरीज लेकर गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के चिलुआताल इलाके से ऑटो बुक कर लूट की वारदात करने के चार आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के बाद से लूटी गई ऑटो, मोबाइल बरामद कर लिया है। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया है।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान गुलरिहा के कोईलिया निवासी आशीष कुमार, चिलुआताल के जीतपुर निवासी अनिल निषाद, अनिल कुमार व अमित कुमार के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर विनोद अग्निहोत्री ने बताया कि महराजगंज के घुघली थानाक्षेत्र के बसंतपुर बतौरा निवासी दीप कुमार वर्तमान में गोरखपुर के पादरी बाजार में रहकर ऑटो चलाते हैं।

21 दिसंबर की रात करीब 7 बजे गोरखनाथ मंदिर के पास से कुछ लोगों ने ऑटो बुक किया और चिलुआताल के शेषपुरवा तक मरीज ले जाने की बात कही। ऑटो चालक रिजर्व में वहां मरीज लेकर गया। मरीज को छोड़कर वापस आते समय कुछ लोगों ने रामपुर बंधे पर ऑटो चालक को रोक लिया और उसमें बैठ गए।
विज्ञापन


ऑटो रिजर्व करने की बात कहते हुए रामपुर बंधे की ओर चले गए और फिर चालक दीपू को मारपीट कर 1500 रुपये, मोबाइल और आटो लूट लिया। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस ने शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे महुआतर तिराहे के पास से पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

सरगना पर हो चुकी है गैंगेस्टर की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, सरगना आशीष पर गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है। वर्ष 2020 में गुलरिहा थाने से गैंगस्टर का केस दर्ज हुआ था। वहीं उसके खिलाफ पहले से ही वर्ष 2020 व 21 में लूट के दो केस दर्ज हैं। बाकि आरोपियों के खिलाफ पहले से कोई केस नहीं है। इन्हें आशीष ने अपने साथ ज्यादा पैसे की लालच में गिरोह में हाल ही में शामिल किया था। लूटी गई ऑटो को ये लोग नेपाल या बिहार में ले जाकर बेच देते हैं।

विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें