फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में जल्द पड़ेगी 70 उद्योगों की नींव, मुंबई की ये कंपनी भी लगाएगी फैक्ट्री

Fri, 04 Sep 2020 10:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के गीडा औद्योगिक क्षेत्र में जल्द ही करीब 70 उद्योगों की नींव पड़ेगी। मुंबई की एक क्रॉकरी बनाने वाली कंपनी के अलावा कुल 68 उद्यमियों को लॉटरी और साक्षात्कार के जरिए प्लॉट आवंटित कर दिया गया। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) द्वारा पिछले माह 61 भूखंडों के लिए साक्षात्कार में आए आवेदकों की सूची गुरुवार देर शाम जारी कर दिया गया। जिसमें कुल 61 पात्र आवेदकों को गीडा द्वारा आवंटित भूमि प्रदान की गई।

विज्ञापन


इसके अलावा सेक्टर 13 और सेक्टर 15 में सात अन्य प्लांटों का आवंटन लॉटरी पद्धति से किया गया। 61 भूखंडों में करीब 10 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल की भूमि मुंबई के उद्यमी शिवनाथ प्रसाद अग्रवाल को आवंटित की गई। शिवनाथ यहां क्वार्ट्ज टेबलवेयर प्राइवेट लिमिटेड नाम से एक क्राकरी की फैक्ट्री लगाएंगे।

गीडा के सीईओ संजीव रंजन द्वारा बताया गया कि पिछले माह 61 भूखंडों के लिए तीन सौ से ज्यादा आवेदकों के फार्म गीडा ऑफिस पर आए थे। जिसे मानक के अनुसार साक्षात्कार द्वारा आवेदकों का चयन सूची तैयार किया गया तथा कुल 61 पात्रों का चयनित सूची जारी कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

500 वर्ग मीटर से ऊपर के भूखंड पाने वाले आवेदक

रवींद्र अग्रवाल, संजय सिंह राजपूत, एसआरवीके एग्रो प्राइवेट लिमिटेड, विकास अग्रवाल, दिलीप कुमार सिंह, अनूप कुमार छापड़िया, गोरखनंद यादव, गौरव सिन्हा, सैयद गुफरान अहमद, सचिन गुप्ता, देवेंद्र प्रताप सिंह, रेखा मिश्रा, रामशंकर पासवान, वीना सिंह, नेमा नायक, प्रमोद कुमार सिंह, विंध्यवासिनी देवी, रामप्रवेश शर्मा, मानस सिंह, रमेश सिंह, गौरव अग्रवाल, महेंद्र सिंह, तुनाजी पांडेय, सुनीता श्रीवास्तव, अंबुज अग्रवाल, राजू कुमार सिंह, अमन मरोडिया, धनंजय राममूर्ति शाही, कृष्णमोहन सिंह, राजेंद्र प्रसाद, रामनवल पांडेय, पवन कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार, आनंद प्रकाश दुबे, ओम प्रकाश जालान, श्याम सुंदर चौरसिया, मनीष कुमार चौधरी, संजय बहादुर यादव, शिवम जायसवाल, प्रदीप कुमार शुक्ला, अनिल कुमार, अभिषेक हरि सिंह, ईश्वर चंद जायसवाल, कांति मल्ल, युद्धिष्ठिर सिंह, नीतू सिंह, अभिषेक गुप्ता, नमिता पांडेय, दिनेश रामानंद शर्मा, उत्कर्ष राजेंद्र पाठक, विवेक कुमार सिंह, डॉली गुप्ता, धर्मब्रत शाही, बृजेश कुमार मौर्य, फैसल अजीज, किरन पांडेय, मुन्ना सिंह, उमेंद्र सिंह, राजेश्वर प्रसाद गुप्ता, पूजा शुक्ला।

500 वर्ग मीटर से छोटे भूखंड पाने वाले
दिनेश कुमार गुप्ता, अरुण विश्वकर्मा, आशीष चौरसिया, सुशीला सिंह, आफसा खातून, अशोक कुमार गुप्ता, सुरेंद्र कुमार जायसवाल।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें