समाजवादी पार्टी। (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। पूर्व कोषाध्यक्ष पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और अनुशासनहीनता का आरोप है।
जिला मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र यादव ने बताया कि पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष विजय पांडेय को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। विजय पांडेय पार्टी विरोधी कार्यों में संलिप्त थे तथा उनकी कार्य शैली पूरी तरह अनुशासनहीनता की श्रेणी में थी।
जिला मीडिया प्रभारी ने कहा कि अनुशासनहीनता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जिला कार्यकारणी के पदाधिकारी एवं विधान सभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि पार्टी द्वारा आहूत बैठक में प्रमुखता से भाग लें एवं पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए काम करें।