चिड़ियाघर का निरीक्षण करने आए वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि देश के बेहतरीन पर्यटन स्थलों के रूप में शहीद अशफाक उल्लाह खां प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) भी जल्द शुमार होगा। यह देश में अनूठी पहचान बनाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय स्तर पर इसे विकसित करने के प्रयास में जुटे हैं। पूर्वांचल, बिहार और नेपाल के लोगों के लिए भी यहां आकर वन्य जीवों के बारे में जानने-समझने का अवसर प्राप्त होगा। उनके लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है।
वन मंत्री के साथ पीसीएफ वाइल्ड लाइन, प्राणि उद्यान के साथ वन और निर्माण निगम के अधिकारियों की टीम भी थी। सबकुछ ठीक मिलने पर वे 7डी थियेटर गए। वन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री का इको टूरिज्म हब बनाने की संकल्प भी पूरा हो गया है।
वन मंत्री प्राणि उद्यान के प्रशासनिक भवन में हुई बैठक में भी शामिल रहे। उन्होंने सभी से कोविड प्रोटोकाल नियमों का पालन करने की बात कही। इसमें पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ के पवन कुमार शर्मा, एनके जानू, दिवाकर श्रीवास्तव, निदेशक राजा मोहन, परियोजना प्रबंधन निर्माण निगम डीबी सिंह के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले एडीजी जोन अखिल कुमार ने भी चिड़ियाघर का निरीक्षण किया। परिसर के आसपास की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था की जानकारी दी।