जोनल/सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण के लिए एडीएम सिटी विनीत सिंह को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। सहायक प्रभारी अधिकारी के तौर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट, एलआरसी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रभारी अधिकारी कम्प्यूटराईजेशन का जिम्मा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी रेखा गाडिया व सहायक प्रभारी अधिकारी के तौर पर सहायक सूचना विज्ञान अधिकारी, प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान को तैनात किया गया है।
चुनाव में यातायात की जिम्मेदारी सिटी मजिस्ट्रेट उठाएंगे
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नगर मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव को प्रभारी अधिकारी यातायात बनाया गया है। सहायक प्रभारी अधिकारी के तौर पर जिला पूर्ति अधिकारी, वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक तैनात किए गए हैं। प्रभारी अधिकारी स्टेशनरी बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी मातादीन मौर्य को प्रभारी अधिकारी स्टेशनरी तथा चकबंदी अधिकारी खजनी, चकबंदी अधिकारी रूस्तमपुर, सहायक चकबंदी अधिकारी रूस्तमपुर को सहायक प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।
प्रभारी अधिकारी मतपत्र उप निदेशक कृषि संजय सिंह, प्रभारी अधिकारी खान पान जिला पूर्ति अधिकारी रामेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभारी अधिकारी निर्वाचक नामावली मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार, प्रभारी अधिकारी विडियोग्राफी उपायुक्त वाणिज्यकर आशीष पांडेय, प्रभारी अधिकारी प्रेक्षक नगर मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव तथा प्रभारी अधिकारी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन एक्सईएन विद्युत यात्रिक खंड लोनिवि को बनाया गया है।