फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफत की बाढ़: गोरखपुर-खजनी मार्ग पर भी चढ़ा बाढ़ का पानी, बड़े वाहनों का संचालन बंद

Sat, 04 Sep 2021 08:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

बड़हलगंज, गोला, बांसगांव की तरफ से उरुवां, मालहनपर, खजनी होकर गोरखपुर आ रहे बड़े वाहनों को खजनी में डायवर्ट कर कटघर और गीडा होते हुए निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर-खजनी मार्ग पर छताई-मंझहरिया के पास शुक्रवार शाम आमी नदी का पानी भर जाने इस रोड पर बड़े वाहनों का संचालन बंद कर दिया गया है। बड़हलगंज, गोला, बांसगांव की तरफ से उरुवां, मालहनपर, खजनी होकर गोरखपुर आ रहे बड़े वाहनों को खजनी में डायवर्ट कर कटघर और गीडा होते हुए निकाला जा रहा है।
विज्ञापन


डीएम विजय किरन आनंद का कहना है कि इस मार्ग पर छोटे वाहन चल रहे हैं। एहतियातन शाम सात बजे के बाद बड़े वाहनों का संचालन बंद किया गया है। उन्होंने बताया कि राप्ती का जलस्तर पिछले 2-3 दिनों की तुलना में काफी धीमी रफ्तार से बढ़ रहा है। रोहिन और घाघरा नदी का जलस्तर घट रहा है। किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। स्थिति नियंत्रण में है।

बता दें कि गोरखपुर-वाराणसी मार्ग के साथ ही बांसगांव-खजनी मार्ग पर भी पानी आ जाने से दोनों रास्ते बंद कर दिए गए हैं। ऐसे में जिले के दक्षिणांचल के आखिरी छोर बड़हलगंज से गोरखपुर आने के लिए सिर्फ गोला, उरुवां, मालहनपर, खजनी मार्ग ही बचा था।
विज्ञापन


गोरखपुर-खजनी रोड पर भी पानी आ जाने से अब खजनी से गोरखपुर के लिए कटघर से गीडा होते हुए आना-जाना पड़ेगा। यदि कटघर-गीडा के बीच भी सड़क पर पानी आ गया तो बड़हलगंज, गोला आदि से शहर का संपर्क कट सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें