फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: गोरखपुर के 15 खिलाड़ी अलीगढ़ में दिखाएंगे दमखम, कुश्ती चैंपियनशिप में लेंगे हिस्सा

Sat, 04 Sep 2021 08:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

नौ से ग्यारह सितंबर तक प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में होने वाले अंडर-23 प्रदेशीय कुश्ती चैंपियनशिप के लिए गोरखपुर जिले का ट्रायल शुक्रवार को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में पहलवानों ने ट्रायल में हिस्सा लिया। 15 खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्ग में क्वालिफाई किया। नौ से ग्यारह सितंबर तक प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
विज्ञापन


जिला कुश्ती सचिव मायाशंकर शुक्ला ने बताया कि फ्री स्टाइल पुरुष वर्ग के 57 किलोभार वर्ग में सत्येंद्र कुमार, 61 किलो में जितेंद्र यादव, 65 किलो में रविंद्र शर्मा, 70 किलो में आशुतोष यादव और 74 किलो में रमन कुमार सिंह, ग्रेपलिंग स्पर्धा के 55 किलो भार वर्ग में विकास चौहान, 67 किलो में मेहताब हुुसैन, 71 किलो में इंद्रजीत यादव, 81 किलो में प्रदीप, 87 किलो में पंकज निषाद, 97 किलो में अनंत कुमार, 60 किलो में सुनीत कुमार यादव, महिलाओं के 50 किलो में खुश्बू यादव, 55 किलो ज्योति यादव, 57 किलो में नीतू यादव का चयन हुआ है।

सफल खिलाड़ियों को भारतीय कुश्ती टीम कोच चंद्रविजय सिंह, गिरधारी पहलवान, शिवप्रताप सिंह, प्रशिक्षक गण धर्मवीर पटेल, जितेंद्र, रामाकांत, ओमकार यादव, राजन दुबे, अभिषेक शुक्ल, कन्हैया लाल यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें