फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में बाढ़ का खतरा: घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ा, कई गांव पानी से घिरे

Sun, 01 Aug 2021 05:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

खतरे के निशान से तीन सेमी नीचे तक पहुंची, राप्ती निशान से एक मीटर दूर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में दो दिनों से हो रही बारिश से घाघरा नदी के जलस्तर उफान पर है। नदी खतरे के निशान से तीन सेमी नीचे बह रही है। नदी का जलस्तर बढ़ने से बड़हलगंज ब्लॉक के कई गांव एक बार फिर पानी से घिर गए हैं।
विज्ञापन


बारिश से राप्ती के जलस्तर में भी बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, नदी अभी खतरे के निशान से एक मीटर से भी अधिक नीचे बह रही है। थोड़ी सी बारिश में उफना जाने वाली रोहिन का जलस्तर खतरे के निशान से दो मीटर नीचे है। 

घाघरा नदी का पानी बढ़ने से रामजानकी मार्ग पर डेरवां से लखनौरी लखनौरा होते हुए हिंगुहार मोहन पौहरिया, सूबेदारनगर माझा, जगदीशपुर को जाने वाली सड़कों पर एक बार फिर पानी चढ़ गया है। 
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि कछार क्षेत्र के लोगों को अब हर साल बाढ़ की विभीषिका झेलने की आदत हो गई है। उनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। यदि यहां के जनप्रतिनिधि जरा भी चेतते तो सड़कें ऊंची कर दी जातीं और बरसात में लोगों को आने-जाने में परेशानी नहीं होती।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें