फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मौत' लेकर आई बारिश: गोरखपुर-बस्ती में बिजली गिरने से गई पांच की जान, 10 झुलसे

Mon, 16 Jun 2025 10:43 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर

सार

गोरखपुर के गीडा थानाक्षेत्र के हरदिया गांव में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। महराजगंज सदर कोतवाली क्षेत्र के बांसपार बैजौली गांव के सिवान में रोपाई के दौरान बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं झुलस गईं। 
विज्ञापन
बिजली गिरने से पांच की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मानसून की पहली बारिश आफत लेकर आई। झमाझम बारिश के बीच गिरी बिजली की चपेट में आने से गोरखपुर-बस्ती मंडल में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग झुलस गए। वहीं, कप्तानगंज में बस्ती-अयोध्या हाईवे की एक लेन पर पानी भर जाने से कुछ घंटों के लिए ट्रैफिक वन-वे करना पड़ा। इससे फोरलेन पर आवागमन प्रभावित रहा।

विज्ञापन
Trending Videos

बस्ती जिले वाल्टरगंज क्षेत्र में बिजली गिरने से पांच महिलाएं झुलस गईं। बस्ती के ही सोनहा में एक युवक झुलस गया, वहीं नगर थानाक्षेत्र में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों के टिनशेड पर बिजली गिरने से सीतापुर की रहने वाली एक युवती की मौत हो गई जबकि वहीं की एक महिला झुलस गई। 

गोरखपुर के गीडा थानाक्षेत्र के हरदिया गांव में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। महराजगंज सदर कोतवाली क्षेत्र के बांसपार बैजौली गांव के सिवान में रोपाई के दौरान बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं झुलस गईं। वहीं खुटहा क्षेत्र में सिंचाई करने जा रहे वृद्ध की भी बिजली गिरने से मौत हो गई। 
विज्ञापन

देवरिया जिले के खुखुंदू क्षेत्र के शेरवां बभनौली गांव में बिजली गिरने से घर के बाहर लगे पेड़ के आम बीन रहे भाई-बहन गंभीर रूप से झुलस गए। देवरिया के ही सदर कोतवाली क्षेत्र के महड़ा पुरवा में गिरी बिजली की चपेट में आने से एक 52 वर्षीय महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें