फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पिता ने लगाई डांट तो किशोर ने निगल लीं 17 कीलें... पेट में असहनीय दर्द और चुभन; ऐसे बची जिंदगी

Mon, 16 Jun 2025 01:47 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

Boy Swallowed Nails Gorakhpur: गोरखपुर में एक किशोर को उसके पिता ने डांट दिया। इससे नाराज किशोर ने 17 कीलें निगल लीं। 24 घंटे बाद जब पेट में असहनीय दर्द और चुभन शुरू हुई तब जाकर उसने बात घरवालों को बताईं। परिजन अस्पताल लेकर गए। कोलोनोस्कोपी की मदद से सभी कीलें बाहर निकाल ली गई हैं। 
विज्ञापन
पिता के डांटने पर किशोर ने निगल लीं कीलें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Gorakhpur Latest News: आजकल मां-बाप की डांट से बच्चे इस कदर उग्र हो रहे हैं कि वे कोई भी कदम उठा ले रहे हैं। गोरखनाथ क्षेत्र में फर्नीचर का काम करने वाले एक कारीगर के 14 वर्षीय बेटे ने घरवालों से नाराज होकर गुस्से में लोहे की 16-17 कीलें निगल लीं। 
विज्ञापन


24 घंटे बाद जब पेट में असहनीय दर्द और चुभन शुरू हुई तब जाकर उसने बात घरवालों को बताईं।घरवाले पहले सरकारी अस्पताल ले गए, वहां से शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोलोनोस्कोपी की मदद से सभी कीलें बाहर निकाल ली गई हैं। 

अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।परिजनों ने बताया कि लड़के को अच्छी आदत सिखाने के लिए पिता ने हल्की डांट लगाई थी। इससे नाराज होकर घर में फर्नीचर बनाने के लिए रखीं छोटी-छोटी 16-17 कीलें निगल लीं। 
विज्ञापन


परिजन उसे एक सरकारी अस्पताल लेकर गए, जहां से रेफर कर दिया गया। इसके बाद वे शहर के ही एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। वरिष्ठ गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. विवेक मिश्र ने एक्स-रे करवाया। रिपोर्ट में कीलें छोटी और बड़ी आंत के जंक्शन पर धंसे होने की जानकारी मिली। 

नुकीली कीलें धंसने की वजह से आंत में घाव हो गया था। कील निकालने के लिए कोलोनोस्कोपी की मदद ली गई। लगभग एक घंटे में सभी कीलें निकल जाने पर किशोर को पेट दर्द से राहत मिली।

 
विज्ञापन

अक्सर छोटे बच्चे खेलते-खेलते कोई सामान निगल लेते हैं, लेकिन यह अपनी तरह का एक अलग ही मामला था। कीलें निगलते वक्त कहीं नहीं चुभीं, बल्कि वह छोटी व बड़ी आंत के जंक्शन पर जाकर धंस गई थीं। इसी वजह से यह आगे नहीं बढ़ रही थीं। अगर जल्द इन्हें बाहर नहीं निकाला जाता तो आंत क्षतिग्रस्त हो जाती। - डॉ. विवेक मिश्र, गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें