शिक्षक पर जानलेवा हमला करने के आरोपी छात्र और उसके चार साथियों को बुधवार देर रात गगहा पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में चार नाबालिग हैं, जिन्हें बाल सुधार गृह, जबकि एक बालिग आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
शिक्षक पर जानलेवा हमला करने के आरोपी छात्र और उसके चार साथियों को बुधवार देर रात गगहा पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में चार नाबालिग हैं, जिन्हें बाल सुधार गृह, जबकि एक बालिग आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गगहा क्षेत्र के हाटा बाजार स्थित आर्दश इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले एक छात्र को विद्यालय के अंग्रेजी विषय के सहायक अध्यापक प्रवीण तिवारी ने डांट दिया था। छात्र को यह बात इतनी नागवार लगी कि बुधवार सुबह उसने बाहरी साथियों के साथ शिक्षक पर हमला कर दिया।