फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: यूपी में पहले तो देश में आठवें पायदान पर हैं शगुन, तीन पीढ़ियों से टेनिस में परचम लहरा रहा परिवार

Tue, 04 Oct 2022 04:44 PM IST
vivek shukla विवेक सिंह, गोरखपुर।

सार

रेलवे बौलिया कॉलोनी में रहने वाली शगुन को टेनिस खेल विरासत में परिवार से मिला है। उनके दादा स्वर्गीय छोटे लाल के अलावा, पिता आनंद जीत लाल और बड़े भाई शुभम जीत लाल भी राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं। पिता आनंद पूर्वोत्तर रेलवे वर्कशाप में तकनीशियन के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
टेनिस शगुन कुमारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय एशियन जूनियर टेनिस प्रतियोगिता की युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली गोरखपुर की बिटिया शगुन कुमारी लगातार टेनिस में प्रतिभा का डंका बजा रहीं हैं। अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर ही अब तक राष्ट्रीय स्तर की 46 प्रतियोगिता में जीत हासिल की हैं। धुआंधार प्रदर्शन के आधार पर ही अंडर-16 वर्ग में शगुन यूपी में पहले पायदान पर काबिज हैं। जबकि, देश में आठवें और एशियन रैंकिंग में 11वें पायदान पर काबिज हैं।

विज्ञापन


हाल ही में लखनऊ में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एशियन जूनियर टेनिस प्रतियोगिता की युगल स्पर्धा में शगुन ने प्रथम और एकल स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया है। सोमवार को खेल मंत्री गिरीश यादव ने लखनऊ के मो. शाहिद हॉकी मिनी स्टेडियम विजयंत खंड स्टेडियम में सम्मानित किया। इस दौरान अपर मुख्य सचिव खेल नवनीत सहगल भी मौजूद रहे।

रेलवे बौलिया कॉलोनी में रहने वाली शगुन को टेनिस खेल विरासत में परिवार से मिला है। उनके दादा स्वर्गीय छोटे लाल के अलावा, पिता आनंद जीत लाल और बड़े भाई शुभम जीत लाल भी राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं। पिता आनंद पूर्वोत्तर रेलवे वर्कशाप में तकनीशियन के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन


महज छह साल की उम्र से ही शगुन ने टेनिस की प्रैक्टिस प्रारंभ की। खेल के साथ पढ़ाई में भी शगुन का प्रदर्शन बेहतर रहा है। उनका सपना ओलंपिक में देश को टेनिस में पदक दिलाने का हैं।
 

विज्ञापन

लिएंडर पेस और रोजर फेडरर को मानती हैं आदर्श

शगुन भारतीय टेनिस के स्टार लिएंडर पेस और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रोजर फेडरर को अपना आदर्श मानती हैं। शगुन ने बताया कि दोनों ही खिलाड़ियों के समर्पण, अनुशासन, स्फूर्ति और तकनीक की वो कायल हैं।

ये हैं उपलब्धियां
  • वर्ष 2022 : लखनऊ में आयोजित अंडर 16 एशियन जूनियर टेनिस प्रतियोगिता की युगल स्पर्धा में प्रथम स्थान
  • वर्ष 2022 : हरियाणा में आयोजित अंडर 18 एकल चैंपियनशिप सीरीज में प्रथम
  • वर्ष 2022 : करनाल में आयोजित अंडर 16 एकल चैंपियनशिप में प्रथम
  • वर्ष 2021 : रोहतक में आयोजित अंडर 18 एकल चैंपियनशिप में प्रथम
  • वर्ष 2021 : बरेली में आयोजित अंडर 18 एकल चैंपियनशिप में प्रथम
  • वर्ष 2020 : करनाल में आयोजित अंडर 16 चैंपियनशिप में प्रथम
  • वर्ष 2019 : जालंधर में आयोजित अंडर 16 चैंपियनशिप में प्रथम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें