डॉ. विनीत ने बताया कि इस यंत्र को बनाने के लिए एक एंड्राइड फोन, 9 वोल्ट की पुरानी बैटरी, एलईडी लाइट, हीटिंग प्लेट का इस्तेमाल किया गया हैं। यंत्र का इस्तेमाल करके एसएमएस या कॉल के माध्यम से रावण को जलाया जा सकता है। इस नवाचार के लिए आईटीएम के निदेशक प्रो. एनके सिंह ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी है।
ऐसे काम करेगा यंत्र
पुतले में यंत्र लगाया जाएगा, जो मोबाइल से कनेक्ट रहेगा। कॉल या एसएमएस आने पर, डिवाइस में लगा सर्किट काम करने लगेगा और हीटिंग प्लेट को गर्म कर देगा। जो पुतले में लगे विस्फोटक पदार्थ को जला देगा। इस तकनीक से कहीं से भी पुतले का दहन किया जा सकता है।