सूचना पर पहुंची हरपुर बुदहट पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि विवेक से पूछताछ की जा रही है। दुर्घटना की वजह से मौत का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस को सुबह नहर में मिली अवैध पिस्टल
सर्वेश को गोली लगने की जांच जब शुरू की गई, तो पता चला कि पिस्टल नहर में ही गिर गई है। इस दौरान पुलिस ने रविवार सुबह नहर के पानी में स्थानीय लोगों की मदद से तलाशी के दौरान अवैध पिस्टल बरामद कर लिया।
परिवार वालों ने नहीं दी तहरीर
पुलिस के मुताबिक, सर्वेश की मौत के बाद परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस इस घटना को संदिग्ध मानकर जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि सर्वेश का एक बेटा है। पुलिस के मुताबिक जिस पिस्टल से गोली चली वह अवैध थी।