फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Gorakhpur: गोरखपुर में रुपयों के लेनदेन के विवाद में पिता की हत्या, पुत्र घायल

Thu, 14 Sep 2023 11:17 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो सहजनवां (गोरखपुर)।

सार

एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि अलग-अलग टीम बनाकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। एहतियात के तौर पर वार्ड में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में सहजनवां इलाके के वार्ड नंबर-5, नगर पंचायत सहजनवां-सहबाजगंज में रुपयों के लेनदेन को लेकर दुकानदार और ठेकेदार में विवाद हो गया। मारपीट के दौरान 60 वर्षीय योगेंद्र कुमार त्रिपाठी उर्फ मुनि की राॅड से पीटकर हत्या कर दी गई। बेटा अभिषेक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सहजनवां नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच सहबाजगंज निवासी योगेंद्र कुमार त्रिपाठी गीडा क्षेत्र में कंस्ट्रक्शन का काम करते थे। बगल में ही एक हार्डवेयर की दुकान से सामान लेते थे। बुधवार की रात साढ़े आठ बजे आसपास उनकी दुकानदार से विवाद हो गया।

सूचना पर बेटा अभिषेक त्रिपाठी भी पहुंच गया। आरोप है कि दुकानदार ने रॉड से योगेंद्र त्रिपाठी के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए सीएचसी लाने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ही योगेंद्र की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बेटा अभिषेक त्रिपाठी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


मौके पर एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी, सीओ कैंपियरगंज रत्नेश कुमार सिंह, एसओ इत्यानंद पांडेय पहुंच गए। एहतियात के तौर पर वार्ड में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि अलग-अलग टीम बनाकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें