फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: खेत में सोए किसान के ऊपर से चढ़ा ट्रैक्टर, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

Fri, 09 Apr 2021 07:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जुटे परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में गेहूं की मड़ाई के लिए खेत में सोए सरफरा गांव निवासी किसान के ऊपर ट्रैक्टर-ट्रॉली गुजर गई। जिससे उनकी मौत हो गई। चालक मौके पर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। घटना बृहस्पतिवार रात की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


क्षेत्र के सरफरा गांव के टोला बड़की चनगहिया निवासी 38 वर्षीय रामसेवक साहनी पुत्र बासुदेव साहनी बृहस्पतिवार की रात गेहूं की मड़ाई कराने पूरब बौधरा स्थान के पास गए थे। वह रात में खेत में सोए हुए थे। उसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली उनके ऊपर से होकर गुजर गई।

घटना के बाद जब तक लोग जुटते तब चालक मौके पर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया। घायल को लोग पहले सीएचसी मेंहदावल ले गए। जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। गोरखपुर ले जाने के दौरान रास्ते में किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस आए पीड़ित पिता बासुदेव साहनी का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक किशोर था। चालक कान में ईयर फोन लगाया था। चालक की लापरवाही की वजह से बेटे की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि दो बेटों में रामसेवक सबसे बड़े थे। मृतक बेटे के पास तीन बेटे और दो बेटियां है। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत करते हुए वाहन को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें