बस्ती जिले में समाजवादी पार्टी ने बृहस्पतिवार की देर रात जिले के 43 में 30 वार्डों में जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने बताया कि विक्रमजोत प्रथम व कुदरहा द्वितीय में पार्टी प्रत्याशी नहीं उतारेगी। जबकि शेष 11 वार्डों के उम्मीदवारों की दूसरी सूची जल्द जारी की जाएगी।
सपा ने वार्ड नंबर एक रुधौली प्रथम से सीताराम यादव, रुधौली द्वितीय से मो. सईद, रुधौली तृतीय से सूरज सिंह, रामनगर प्रथम से खुशनुमा खातून, सल्टौआ गोपालपुर प्रथम से इरशाद अहमद, तृतीय से रंगीता यादव, चतुर्थ से रजनीश चौधरी, गौर प्रथम से शांति निषाद, द्वितीय से ताहिरा खातून, तृतीय से शंकर प्रसाद यादव, चतुर्थ से मीरा सिंह, परशुरामपुर द्वितीय से राजबहादुर वर्मा, चतुर्थ से कमलेंद्र प्रताप नारायण पांडेय, विक्रमजोत तृतीय से दीपक पांडेय, हर्रैया प्रथम से राधिका देवी, द्वितीय से सियाराम, तृतीय से जवाहर लाल वर्मा, दुबौलिया प्रथम से सोना देवी, द्वितीय से संगीता राजभर, कप्तानगंज प्रथम से राकेश कुमार चौधरी, द्वितीय से रमेश चौधरी, बहादुरपुर प्रथम से कंचन राव, द्वितीय से अंकित शुक्ल, तृतीय से संजय भारती, कुदरहा तृतीय से मंजू कन्नौजिया, बनकटी प्रथम से वीरेंद्र कुमार गुप्ता, बस्ती सदर द्वितीय से प्रदीप कुमार, तृतीय से मीरा चौधरी, साऊंघाट द्वितीय से रीता कन्नौजिया, तृतीय से विनय यादव भोला को प्रत्याशी घोषित किया है।