फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: बुजुर्ग ने महिला बैंक कैशियर पर लगाया पीटने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 20 Oct 2022 09:54 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

आरोप है कि बुजुर्ग ने महिला से रुपये निकालने को कहा तो वह आग बबूला हो गई और बगल में रखे टिफिन बॉक्स से बुजुर्ग को मार दिया। इससे बुजुर्ग के कान का पर्दा फट गया। बुजुर्ग के रोने की आवाज सुनकर आसपास भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन
UP Police - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट इलाके के सोनबरसा चौराहे पर स्थित एक बैंक की महिला कैशियर पर बुधवार को बुजुर्ग ने पीटने का आरोप लगाया। 90 वर्षीय बुजुर्ग को स्टील के लंच बॉक्स से पीटकर लहुलूहान कर दिया। बैंक पर मारपीट होती देख वहां पर भीड़ जुट गई। पीड़ित ने चौकी में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सोनबरसा निवासी भेल्लर (90) अपने पोते के साथ बुधवार सोनबरसा स्थित बैंक पर तीन बजे रुपये निकालने गए थे। आरोप है कि वहां मौजूद महिला कैशियर अपने ऑफिस में झपकी ले रही थी।

बुजुर्ग ने उससे रुपये निकालने को कहा तो वह आग बबूला हो गई और बगल में रखे टिफिन बॉक्स से बुजुर्ग को मार दिया। इससे बुजुर्ग के कान का पर्दा फट गया। बुजुर्ग के रोने की आवाज सुनकर आसपास भीड़ इकट्ठा हो गई। बुजुर्ग की तहरीर पर सोनबरसा  चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें