फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय: भूख हड़ताल पर बैठे तीन छात्रनेताओं की तबीयत बिगड़ी, अब जल त्यागने की दी चेतावनी

Thu, 20 Oct 2022 09:27 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोविवि जनसंपर्क अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। प्रशासनिक भवन के पीछे चार काउंटर खोले गए हैं। छात्र व अभिभावक काउंटर पर जाकर अपना काम करवा सकते हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय में भूख हड़ताल पर छात्र। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की मांग करते हुए भूख हड़ताल पर बैठे तीन छात्रनेताओं की तबीयत दूसरे दिन बुधवार को बिगड़ने लगी। छात्रनेताओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी नहीं कराया गया। उधर, विवि प्रशासन ने प्रशासनिक भवन के दोनों गेटों पर बुधवार को भी ताला लगवा दिया। इससे अपने काम से आए छात्रों और उनके अभिभावकों को निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन


छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले छात्रनेता भूख हड़ताल पर हैं। दूसरे दिन बुधवार की शाम तीन छात्रों ने उल्टी की शिकायत दर्ज कराई। छात्रनेता योगेश प्रताप सिंह व अंकित पांडेय ने बताया कि मुख्य नियंता से स्वास्थ्य परीक्षा कराने को कहा गया तो उन्होंने संज्ञान में नहीं लिया। गेट बंद करके समर्थन देने वाले छात्रों को रोका जा रहा है। छात्रनेताओं ने कहा कि अगर चुनाव की तिथि घोषित नहीं की गई तो जल का भी त्याग कर देंगे।

इस दौरान पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता चेतना पांडेय सहित छात्रनेताओं को परिसर में जाने नहीं दिया। भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों में योगेश प्रताप सिंह, उज्ज्वल सिंह, अंकित पांडेय, सुशांत शर्मा, राहुल यादव, सतीश प्रजापति, सुंदरम राय और जतिन मिश्रा शामिल हैं।
विज्ञापन


छात्रों ने परिसर में बांटे पर्चे
छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग के संबंध में कुछ छात्रों ने विवि परिसर में जाकर पर्चे बांटे। छात्रसंघ क्यों जरूरी? स्लोगन लिखे पर्चे को देकर छात्रों से समर्थन हासिल किया। पर्चा बांटने वालों में सत्यम गोस्वामी, विकास, अंजली, दिवाकर यादव, अनुराग यादव, अभिषेक यादव, गुडलक पांडेय आदि शामिल रहे।

गोविवि जनसंपर्क अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। प्रशासनिक भवन के पीछे चार काउंटर खोले गए हैं। छात्र व अभिभावक काउंटर पर जाकर अपना काम करवा सकते हैं।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें