गोरखपुर में गुलरिहा थाना क्षेत्र के तरकुलहां गांव के पास सोमवार दोपहर लगभग एक बजे दो पिकअप को पुलिस ने पकड़ा। इन पर लदे आठ मवेशियों को मुक्त कराया गया। पिकअप व मवेशियों के साथ आठ पशु तस्करों को भी पकड़ा गया है। बरामद पशुओं को भटहट गौ संरक्षण केंद्र में पहुंचा दिया गया है। दोनों पिकअप को गुलरिहा पुलिस ने सीज कर दिया है।
चौकी प्रभारी विरेंद्र बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ दोपहर में वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान दो पिकअप आती दिखी। पुलिस कर्मियों ने रुकने का इशारा किया तो चालक तेजी से गाड़ी भगाने लगे। लगभग दो किमी की घेराबंदी के बाद दोनों पिकअप को पकड़ लिया गया।
छानबीन की गई तो इन पर आठ भैंसों को लादा गया था। पिकअप पर बैठे अवरेज अली, मोहम्मद कैश निवासी धनेवा धनेई थाना कोतवाली जिला महाराजगंज, मैमुल हुदा, कोलई, गुड्डू, अरशद व शाहिद निवासी डोमन पट्टी थाना खड्डा जिला कुशीनगर एवं मैजुद्दीन निवासी भौरा बारी थाना कैंपियरगंज जिला गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरामद पशुओं को भटहट गौ संरक्षण केंद्र में पहुंचा दिया गया है। दोनों पिकअप को गुलरिहा पुलिस ने सीज कर दिया है।